जंगलों में उगाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच रहा था गांजा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली पुलिस ने 22 किलो 450 ग्राम गांजा और मारुति सियाज कार जब्त की, ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से पकड़ा गया मुख्य सरगना।
Bureau 20 Jun 2026, 03:28 PM 1 min read
जंगलों में उगाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच रहा था गांजा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

 

पूर्वी दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से मुख्य सप्लायर देबा मांडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 22 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजे की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति सियाज कार भी जब्त की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, तीन जून को गाजीपुर इलाके से गाजियाबाद निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसकी कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान सोनू कुमार ने बताया कि वह ओडिशा के मलकानगिरि निवासी देबा मांडी से गांजा खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में इसकी सप्लाई करता था।

 

यह खबर भी पढ़े - दिल्ली में अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल, नवंबर से पार्किंग शुल्क भी होगा दोगुना

 

सोनू कुमार से मिली जानकारी के आधार पर एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कई जिलों  में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और लगातार पीछा किया। 17 जून को पुलिस ने ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से मुख्य सप्लायर देबा मांडी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जंगलों में गांजे की खेती करता था और वहीं से इसकी आपूर्ति अलग-अलग राज्यों में की जाती थी। जांच में यह भी पता चला कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी इसी नेटवर्क के जरिए गांजे की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

 

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या