देहरादून में चला बुलडोज़र 11 हेक्टेयर सरकारी जमीन हुई अवैध अतिक्रमण से मुक्त

Dehradun News: देहरादून में वर्षों से सरकारी भूमि पर फैल चुके अवैध कब्जों पर आखिरकार बुलडोज़र चला और दून घाटी की हवा में प्रशासनिक कार्रवाई की गूंज सुनाई दी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शक्ति नगर से कुल्हाल तक फैले अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर 11 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया
News Desk 23 Nov 2025, 04:12 PM 1 min read
देहरादून में चला बुलडोज़र 11 हेक्टेयर सरकारी जमीन हुई अवैध अतिक्रमण से मुक्त

देहरादून जिला प्रशासन ने मंगलवार को सरकारी भूमि पर सालों से चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए शक्ति नगर क्षेत्र से लेकर कुल्हाल तक बुलडोज़र कार्रवाई को अंजाम दिया। हिमाचल सीमा से सटे इस इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मकानों और कुछ धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर करीब 11 हेक्टेयर भूमि को कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया।

एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में उत्तराखंड ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की टीम पूरे दिन कार्रवाई में लगी रही। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना है।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल से आए कुछ लोगों ने वर्षों पहले श्रमिकों के रूप में इस क्षेत्र में बसावट शुरू की थी। धीरे-धीरे इन्होंने शक्ति नगर नामक एक अनाधिकृत बस्ती का रूप ले लिया और नदियों के किनारे खनन गतिविधियों में शामिल हो गए। ऊर्जा विभाग ने दो साल पहले भी यहाँ से कब्जा हटाया था, जिसके बाद भूमि निवेशकों को सोलर प्रोजेक्ट के लिए दी गई थी, लेकिन दोबारा अवैध निर्माण खड़े हो गए थे। इस बार प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए डाक पत्थर से कुल्हाल तक फैले अवैध ढांचों को ढहा दिया।

एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 111 अवैध भवनों और कई धार्मिक संरचनाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशों पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई तेज की गई है। आज 11 हेक्टेयर से अधिक भूमि कब्जामुक्त कराई जा रही है।

पछवादून क्षेत्र में वर्षों से अवैध कब्जों की शिकायतें मिलती रही हैं। प्रशासन का दावा है कि कई बाहरी घुसपैठियों ने यहाँ बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि पर कब्जा जमाया हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार की नीति स्पष्ट है किसी भी हाल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे नहीं रहने दिए जाएंगे। हम अब तक करीब 10,000 एकड़ भूमि को मुक्त करा चुके हैं। सरकार इस अभियान को लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई के रूप में भी देख रही है और आने वाले दिनों में और कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

देहरादून में NEET छात्रा की मौत के बाद बढ़ी राजनीतिक बहस, राहुल गांधी ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार, विनोद कश्यप के परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
कोहरे और ठंड का असर, हर की पौड़ी में घटे श्रद्धालु
उत्तराखंड में अवैध मजार पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड के चमोली में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 रही
Haridwar Kumbh 2027: पहले शाही स्नान की तारीख हुई घोषित
उत्तराखंड के कई गांवों में बना अनोखा नियम, शादी में महंगे तोहफे, डीजे और फास्ट फूड पर रोक
देवभूमि उत्तराखंड ने पूरे किए 25 साल, पीएम मोदी ने दी बधाई
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुए बाबा केदारनाथ के कपाट