कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, बोले- वोटिंग में नहीं दिखेगा असर

सोशल मीडिया पर उभरे नए मंच को लेकर कैबिनेट मंत्री का बयान, कहा- सभी विचारधाराओं के युवा जुड़े हैं।
Bureau 21 May 2026, 10:00 PM 1 min read
कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, बोले- वोटिंग में नहीं दिखेगा असर

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया पर युवाओं की नाराजगी का एक रूप है और इसका चुनाव या वोटिंग पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी एक राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं है। इसमें अलग-अलग विचार वाले युवा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और दूसरे दलों के युवा भी जुड़े हुए हैं।

 

एक निजी मीडिया संस्थान के दावे के अनुसार राजभर ने कहा कि इस समूह में ज्यादातर 15 से 16 साल की उम्र के युवा हैं। इसलिए इसका चुनावी राजनीति या वोटिंग पर कोई सीधा असर नहीं दिखेगा। हालांकि उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने खुद मान लिया है कि वह उत्तर प्रदेश की चुनावी लड़ाई से बाहर हो चुके हैं।

 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बीजेपी और कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र किया। इससे साफ लगता है कि वह खुद को चुनावी मुकाबले में नहीं मान रहे हैं।

 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम काफी चर्चा में है। इस नाम से बने खाते तेजी से वायरल हुए। गुरुवार को इसके एक्स खाते पर रोक लगा दी गई। इसके थोड़ी देर बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से नया खाता बना दिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक इस मंच के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं। एक्स पर रोक लगने के बाद भी इंस्टाग्राम पर इसकी लोकप्रियता बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के 17.1 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 8.9 मिलियन और कांग्रेस के 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह मंच अब राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन गया है। अलग-अलग दलों के नेता भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?