सेवा, सुरक्षा और सम्मान है सरकार की प्राथमिकता: लखनऊ में सीएम योगी ने सुनी जनता की समस्याएं

News Desk 23 Jun 2025, 01:06 AM 1 min read
सेवा, सुरक्षा और सम्मान है सरकार की प्राथमिकता: लखनऊ में सीएम योगी ने सुनी जनता की समस्याएं


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के कोने-कोने से आए 65 से अधिक पीड़ित नागरिकों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री हर एक फरियादी के पास खुद पहुँचे, उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना-पत्र लिए और तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया।


>सीएम योगी ने कहा, “हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार बीते 8 वर्षों से जनसेवा के इसी मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

अधिकारियों को दो टूक निर्देश: हीलाहवाली नहीं चलेगी


>जनता दर्शन में आए फरियादियों ने पुलिस, राजस्व, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा और सामाजिक सहायता से संबंधित समस्याएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बच्चों से की बातचीत, दिए चॉकलेट और आशीर्वाद


>जनता दर्शन में आए कुछ पीड़ित अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टॉफी भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मानवीय पहल ने जनता दर्शन को एक आत्मीय और भरोसेमंद माहौल में बदल दिया।


>मुख्यमंत्री का यह जन संवाद अभियान न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि यह आम जनमानस के विश्वास को भी और सुदृढ़ करता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?