रीलबाज पुलिसकर्मियों पर सीएम योगी का कड़ा एक्शन

UP News: अब पुलिस की ड्यूटी सिर्फ ड्यूटी होगी, रील बनाने का मंच नहीं, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस को साफ शब्दों में चेताया - लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
News Desk 04 Nov 2025, 12:28 AM 1 min read
रीलबाज पुलिसकर्मियों पर सीएम योगी का कड़ा एक्शन


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी स्नान पर्वों, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और मेलों की तैयारियों को लेकर सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी केवल व्यवस्था संभालने की नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के भाव से कार्य करने की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्नान घाटों और मेला स्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता को लेकर पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं।


>मुख्यमंत्री योगी ने सख्त लहजे में कहा कि संवेदनशील स्थलों पर रीलबाज पुलिसकर्मियों जो ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर रील या वीडियो बनाते हैं की तैनाती किसी भी स्थिति में न की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर अराजक तत्वों की उपस्थिति बिल्कुल न हो, और सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फ्लोटिंग बैरियर, स्वास्थ्य सुविधाएं और खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जाएं।


>सीएम योगी ने कहा कि त्योहारों और मेलों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नदियों में जलस्तर अधिक और प्रवाह तेज होने के कारण, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना लाइफ जैकेट के किसी भी नाविक या पर्यटक को नाव चलाने या बोटिंग की अनुमति न दी जाए।


>मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की सेवा ही प्रशासन का धर्म है। श्रद्धालु जब स्नान घाट या मेला क्षेत्र में आएं तो उन्हें स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा हर श्रद्धालु की सुरक्षा और संतुष्टि ही सरकार की सच्ची उपलब्धि है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?