बिहार की जनसभा में किसके लिए बोले योगी: ‘विकास नहीं, बुर्का चाहिए’

Bihar Elections: दानापुर में CM योगी के बयान ने चुनावी माहौल गरमा दिया। अब सवाल ये है, क्या विपक्ष इस आरोप का जवाब दे पाएगा या राजनीति और गरम हो जाएगी?
News Desk 17 Oct 2025, 04:09 AM 1 min read
बिहार की जनसभा में किसके लिए बोले योगी: ‘विकास नहीं, बुर्का चाहिए’


>बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दानापुर विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब विकास की जरूरत है, लेकिन कुछ दल विकास नहीं चाहते, उन्हें बुर्का चाहिए। उनके इस बयान ने विपक्ष और मीडिया में बहस छेड़ दी।


>सीएम ने सभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस और आरजेडी बिहार के विकास को रोकने के लिए फर्जी वादे और साजिशें कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज बिहार अपनी पहचान बना रहा है, लेकिन कांग्रेस और आरजेडी इसे धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी नीयत केवल बुर्का फैलाने की है, विकास को रोकने की नहीं।”


>जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग फर्जी वोट डालवाएंगे लेकिन खुद का चेहरा नहीं दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि यह लोग विदेश यात्रा में अपने पासपोर्ट के जरिए फोटो दिखाते हैं, लेकिन वोटिंग के दिन गरीब जनता के हक पर डकैती करने के लिए बुर्का का बहाना बनाते हैं। सीएम ने चेतावनी दी कि बिहार में ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे और किसी भी कीमत पर विकास की राह रोकने नहीं दी जाएगी।


>सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार में हर जिले में माफिया पाल रखे थे, जिन्होंने राज्य की धन-संपदा पर कब्जा जमाया। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार और माफिया राज अब नहीं चलेगा। जिन्होंने गरीब जनता के अधिकारों पर डकैती डाली, उन्हें कानून के तहत सजा दी जाएगी।


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल