बकरीद की नमाज के बाद पीएम, गृहमंत्री और सीएम पर की थी अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

ईदगाह परिसर में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, अन्य आरोपितों की तलाश जारी।
Bureau 30 May 2026, 11:07 PM 1 min read
बकरीद की नमाज के बाद पीएम, गृहमंत्री और सीएम पर की थी अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

 

मेरठ, संवाददाता। बकरीद के अवसर पर गुरुवार को ईदगाह में नमाज अदा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रेलवे रोड थाने में देहलीगेट निवासी अहसान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अहसान को गिरफ्तार कर लिया। थाने पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने बयान में घटना को गलती बताते हुए माफी मांगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा अच्छे कार्य किए जा रहे हैं तथा देश के सम्मानित पदों पर बैठे पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की।

 

जानकारी के अनुसार, बकरीद की नमाज के दौरान ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद नमाज समाप्त होने के बाद कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया।

 

सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है तथा देश के सम्मानित पदों पर आसीन पदाधिकारियों के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संभावित आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वेस्ट यूपी तक फैला पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी का नेटवर्क, हैंडलर रिहान की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों पर बढ़ी नजर
पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, अब मेरठ में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
मेरठ में 800 करोड़ का ज्वैलरी पार्क, मुकुट जैसी इमारत और झुमके जैसा होगा प्रवेश द्वार
नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर
जिसे नकल रोकनी थी, वही मोबाइल से छात्राओं की कर रहा था मदद - CCTV में कैद हुआ मामला
थाने की जमीन या वक्फ बोर्ड की संपत्ति? मेरठ में मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद
भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती