आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद गो-तस्कर परवेज हुआ गिरफ्तार, ट्रक और 18 पशु किये बरामद

Azamgarh News: आजमगढ़ के कंधरापुर क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों की मुठभेड़ में परवेज गिरफ्तार। ट्रक, 18 प्रतिबंधित पशु और हथियार बरामद। तीन आरोपी फरार।
News Desk 01 Dec 2025, 09:40 AM 1 min read
आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद गो-तस्कर परवेज हुआ गिरफ्तार, ट्रक और 18 पशु किये बरामद


>आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात टोल टैक्स सेहदा के पास गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। संयुक्त पुलिस और स्वाट टीम ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में शामिल आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर लिया।


>पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर से एक ट्रक में प्रतिबंधित पशु बिहार ले जाए जा रहे हैं और एक डस्टर वाहन कवर दे रहा है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक और डस्टर के चालक दल ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के कमर में गोली लगी, जिसे अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान जौनपुर निवासी परवेज के रूप में हुई।


>पूछताछ में परवेज ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशुओं को बिहार वध हेतु ले जा रहा था। घटना स्थल से ट्रक, 18 प्रतिबंधित पशु, डस्टर वाहन, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी परवेज के खिलाफ मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी और अन्य जिलों में तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बेहतर पुलिसिंग को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, जीआरपी थाना आजमगढ़ को मिला ISO प्रमाण-पत्र
कभी माफिया की छवि से घिरा था आजमगढ़, अब 1000 करोड़ की परियोजनाओं के साथ बदल रही पहचान
गैर-जमानती वारंट पर क्षेत्र पंचायत सदस्य इरशाद गिरफ्तार, 2018 के गोवध अधिनियम मामले में हुई कार्रवाई
दूध से विकास तक: आजमगढ़ में सीएम योगी का बड़ा संदेश
CM योगी ने की आजमगढ़ में समीक्षा बैठक, SIR पर सख्ती
सपा विधायक रमाकांत यादव को मिली एक साल की सजा
साइबर ठग ने प्रधानों को यूं लगाया करोड़ों का चूना
नेपाल से नज़दीकी, दिल्ली तक रफ्तार: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे ने खोले विकास के द्वार
योगी सरकार ने दी आजमगढ़ को नई पहचान अब आजमगढ़ है विकास का गढ़