>उत्तर प्रदेश ATS ने एक बहुस्तरीय और सुनियोजित धर्मांतरण रैकेट का सनसनीखेज भंडाफोड़ करते हुए बलरामपुर से ₹50,000 के इनामी अभियुक्त जमालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा के साथ नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ लखनऊ स्थित ATS थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
‘प्यार, पैसा और पहचान’ के नाम पर देश के मूल ढांचे पर हमला
>ATS जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह गिरोह हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर, मुस्लिम युवकों के जरिए पहले ‘प्यार’ में फंसाता, फिर धर्मांतरण कराकर निकाह करा देता था। इसके लिए युवक को पहले हिंदू पहचान दी जाती, फिर मौका मिलते ही लड़की को धोखे या डर से धर्म बदलवाया जाता था।
जाति के हिसाब से तय थी धर्मांतरण की कीमत
>इस नेटवर्क ने धर्मांतरण के लिए जाति आधारित दरें तय कर रखी थीं:
- ब्राह्मण, क्षत्रिय, सिख लड़कियों के लिए ₹15–16 लाख
- OBC लड़कियों के लिए ₹10–12 लाख
- अन्य जातियों के लिए ₹8–10 लाख
>इस पूरी फंडिंग का स्रोत था विदेशी पैसा, जिसे धर्मांतरण और संपत्ति खरीद में इस्तेमाल किया जाता था।
कट्टरता फैलाने वाली किताब ‘शिजर-ए-तैय्यबा’ भी लिखी
>झांगुर बाबा ने एक पुस्तक ‘शिजर-ए-तैय्यबा’ भी प्रकाशित करवाई थी, जिसे ब्रेनवॉशिंग का टूल बनाया गया। इस किताब के जरिए इस्लामी कट्टरता और धर्मांतरण की विचारधारा को प्रचारित किया जा रहा था।
विदेशों से संपर्क, 40 बार कर चुका है यात्रा
>झांगुर बाबा अब तक 40 बार विदेश यात्रा कर चुका है, जो इसके अंतरराष्ट्रीय संपर्क और विदेशी फंडिंग की पुष्टि करता है। ATS का मानना है कि बाबा सिर्फ इस नेटवर्क का एक सिरा है।
>ATS की जांच में कई और संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- महबूब
- पिंकी हरिजन
- हाजिरा शंकर
- सगीर
- कथित पत्रकार एमेन रिजवी
- नीतू उर्फ नसरीन
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें