अपर्णा यादव ने मां पर लखनऊ में हुई एफआईआर पर साधी चुप्पी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सुल्तानपुर दौरे के दौरान ऐसी चुप्पी साधी कि सभी को हैरानी में डाल दिया। वहीं, उनके परिवार और राजनीतिक विरोधियों से जुड़े सवालों पर उनकी प्रतिक्रियाएं रहस्य ही बनी रहीं।
News Desk 19 Sep 2025, 08:53 AM 1 min read
अपर्णा यादव ने मां पर लखनऊ में हुई एफआईआर पर साधी चुप्पी


>उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज सुल्तानपुर पहुंचीं और जिला जेल में महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला कैदियों की सुरक्षा और उनके जीवन सुधार पर विशेष ध्यान दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया, लेकिन अपनी मां अंबी बिष्ट पर दर्ज FIR और जमीन घोटाले के मामले में चुप्पी साधी। अपर्णा यादव का कहना था कि उनका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, जेल सुधार और प्रशासनिक निरीक्षण है। निरीक्षण के बाद वह जिला महिला अस्पताल समेत अन्य संस्थानों का दौरा करने के लिए रवाना हुईं।


>अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत में कुछ सवालों का खुलकर जवाब दिया, लेकिन उनकी मां अंबी बिष्ट और अन्य चार लोगों के खिलाफ विजिलेंस विभाग द्वारा दर्ज FIR पर कोई टिप्पणी नहीं की। सूत्रों के अनुसार, यह मामला लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रियदर्शिनी जानकीपुरम योजना से जुड़ा है, जिसमें भूखंड आवंटन और रजिस्ट्रेशन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। अंबी बिष्ट उस समय एलडीए में संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात थीं।
विजिलेंस विभाग की खुली जांच में सभी को दोषी पाया गया था, जिसके बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया।


>अपर्णा यादव ने सुल्तानपुर जिले की महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला कैदियों की देखभाल और सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महिला कैदियों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है।इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों और परिचर्या स्टाफ की तैयारियों की समीक्षा की।


>अपर्णा यादव ने इस दौरान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के वोट चोरी और हाइड्रोजन बम जैसे बयान पूरी तरह तथ्यपरक नहीं हैं। अपर्णा ने कहा कि अनाप-शनाप बयानबाजी से राजनीति चमकती नहीं और जनता को तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए।


>अपर्णा ने कहा: “कांग्रेस से ज्यादा वोट चोरी किसने की, यह गूगल पर डालिए तो पोल पट्टी खुद सामने आ जाएगी। राहुल गांधी अजीबोगरीब बातें करते हैं, लेकिन इससे राजनीति की चमक नहीं बढ़ती।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?