'अब ना आएंगे योगी महाराज', लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

2027 का जिक्र करने वाले पोस्टर में हनुमान पूजा करते दिखे अखिलेश यादव, कई राजनीतिक संदेश भी लिखे गए।
Bureau 19 Jun 2026, 01:49 PM 1 min read
'अब ना आएंगे योगी महाराज', लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पोस्टर में वर्ष 2027 का उल्लेख किया गया है और उसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर हनुमान जी की पूजा करते हुए दिखाई गई है।

 

पोस्टर में लिखा गया है, "मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हुए नाराज, अब ना आएंगे योगी महाराज।" इसके अलावा एक अन्य संदेश में लिखा गया है कि "महापापियों का खुला भेद, भाजपाइयों से सच्चे सनातनियों को है खेद।" पोस्टर में वर्ष 2027 का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव के सत्ता में आने का संकेत दिया गया है। इसमें धार्मिक प्रतीकों और राजनीतिक संदेशों का भी इस्तेमाल किया गया है।

 

यह खबर भी पढ़े - कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सपा विधायक राकेश वर्मा पर FIR

 

पोस्टर में अखिलेश यादव की तस्वीर हनुमान जी की पूजा करते हुए दिखाई गई है। पोस्टर पर लिखे गए संदेशों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टर में लगी तस्वीर सपा विधायक पंकज मलिक और पार्टी कार्यकर्ता सोमिल सिंह श्रीनेत्र द्वारा लगवाई गई बताई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?