लखनऊ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर से मचा बवाल, कटियाबाज लिखे होर्डिंग्स से बढ़ी सियासी गर्मी

बंगला बाजार और पुरानी जेल रोड पर लगे विवादित पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेज हुई राजनीती।
Bureau 10 May 2026, 10:21 AM 1 min read
लखनऊ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर से मचा बवाल, कटियाबाज लिखे होर्डिंग्स से बढ़ी सियासी गर्मी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए विवादित होर्डिंग्स ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। बंगला बाजार और पुरानी जेल रोड इलाके में शनिवार को कई स्थानों पर अज्ञात लोगों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में अखिलेश यादव को कटियाबाज बताया गया है। पोस्टरों में सपा सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

 

विवादित होर्डिंग्स में आरोप लगाया गया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान “बिजली का भी तुष्टिकरण” किया जाता था। पोस्टरों में “रमजान में बिजली फुल, दीवाली पर बिजली गुल” जैसे नारे लिखे गए हैं। इसके साथ ही सपा नेता आज़म खान और संभल सांसद जिआ उर रेहमान बर्क़ का उल्लेख करते हुए उन्हें बिजली चोरी के मामलों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

 

इन होर्डिंग्स में कई मीडिया रिपोर्ट्स और पुराने समाचारों के हवाले भी लगाए गए हैं, जिनके आधार पर अखिलेश यादव और अन्य सपा नेताओं पर निशाना साधा गया है। हालांकि, इन पोस्टरों को लगाने वालों की पहचान अब तक सामने नहीं आई है और न ही किसी संगठन या व्यक्ति ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

 

घटना के बाद राजधानी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विवादित पोस्टरों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।

 

सूत्रों के अनुसार, पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में भी सक्रियता बढ़ी है। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से किसी औपचारिक कार्रवाई या एफआईआर की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से भी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?