दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती: अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी सीएम पर निशाना

सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाई यूपी की सियासत, भाजपा की आंतरिक स्थिति पर उठाए सवाल।
Bureau 02 May 2026, 07:02 PM 1 min read
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती: अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी सीएम पर निशाना

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

 

अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा की नेतृत्व संरचना और आंतरिक तालमेल पर सवाल खड़े किए। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक एक साथ उद्यान में टहलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ अखिलेश यादव ने टिप्पणी की, “दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती!”

 

इस बयान को भाजपा की दोहरी नेतृत्व व्यवस्था और आंतरिक राजनीति पर व्यंग्य के रूप में देखा जा रहा है। सियासी जानकार इसे प्रदेश की सत्ता संरचना को लेकर उठाए गए सवाल के तौर पर भी देख रहे हैं।

 

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके और अगले दिन भी उन्होंने एक और पोस्ट कर भाजपा के भीतर कथित मतभेदों को लेकर टिप्पणी की। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि पहले अपना नाम लिखना और फिर दूसरे का नाम जोड़ना, पार्टी के भीतर चल रही राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में एक-दूसरे को पीछे धकेलने की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है, जबकि सार्वजनिक रूप से साथ चलने का प्रदर्शन किया जाता है।

 

उन्होंने आगे कहा कि पदों पर बैठे लोगों को एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए और इस तरह की स्थिति पार्टी की आंतरिक स्थिति को उजागर करती है। साथ ही उन्होंने दूसरे डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया का भी इंतजार जताया।

 

फिलहाल अखिलेश यादव की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, इन बयानों पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?