गोमतीनगर मुठभेड़: चेन लूटकर भागे बदमाशों के पैरों में लगी पुलिस की गोली

News Desk 06 May 2025, 10:50 PM 1 min read
गोमतीनगर मुठभेड़: चेन लूटकर भागे बदमाशों के पैरों में लगी पुलिस की गोली


>राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपियों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस बीते दिन हुई चेन लूट की घटना के आरोपियों की तलाश कर रही थी।


>घटना की शुरुआत सोमवार रात विराम खंड निवासी अवनीश कटियार के साथ हुई, जो रात करीब 8:30 बजे अपने घर से हुसड़िया चौराहे तक सामान लेने गए थे। इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे की गली में अचानक पीछे से एक बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और अवनीश की गर्दन से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।


>घटना के तुरंत बाद सक्रिय हुई पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर के सिटी क्षेत्र में देखे गए हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।


>पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान इटौंजा निवासी सुशील उर्फ अनिल उर्फ बाबा और सीतापुर निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है।


>दोनों आरोपियों पर पहले से लूट, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन घटनाओं में और कौन-कौन शामिल है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?