बीबीएयू में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, हिन्दी को मिलेगा बढ़ावा

News Desk 21 May 2025, 09:52 AM 1 min read
बीबीएयू में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, हिन्दी को मिलेगा बढ़ावा


>लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 21 मई को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय में हिन्दी के अधिकतम प्रयोग को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।


>प्रो. मित्तल ने सभी विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रशासनिक कार्यों, हस्ताक्षर और पत्राचार में हिन्दी का अधिकतम उपयोग हो। उन्होंने कहा कि हिन्दी को विश्वविद्यालय की प्रथम भाषा के रूप में अपनाया जाएगा जबकि अंग्रेज़ी को द्वितीय भाषा का दर्जा दिया जाएगा।


>बैठक में यह भी तय किया गया कि विश्वविद्यालय के सभी बोर्ड्स और परीक्षा प्रश्नपत्र द्विभाषीय हिन्दी-अंग्रेज़ी होंगे। साथ ही जून में ग्रीष्मकालीन हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।


>इस मौके पर कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, हिन्दी अनुवाद अधिकारी, सभी संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?