इंस्टाग्राम पर अश्लीलता परोसने वाली बहनें और साथी चढ़े पुलिस के हत्थे

इंस्टाग्राम की 'गालीबाज' महक परी अब खाएंगी जेल की हवा, अश्लील कंटेंट मामले पर पुलिस का एक्शन
News Desk 16 Jul 2025, 12:50 AM 1 min read
इंस्टाग्राम पर अश्लीलता परोसने वाली बहनें और साथी चढ़े पुलिस के हत्थे


>संभल - सोशल मीडिया की चमक-दमक और वायरल होने की चाह में अश्लीलता की हदें पार कर रहीं युवतियों का गिरोह आखिरकार यूपी पुलिस के शिकंजे में आ गया है। संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में रहने वाली दो सगी बहनें और दो अन्य युवक-युवती सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अश्लील इशारे और आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाकर पैसे कमा रहे थे और बच्चों पर इसका गंभीर असर पड़ रहा था।


>546 रील, 4.32 लाख फॉलोअर्स और अश्लीलता


>पकड़ी गई युवतियों में मेहरुल निशा उर्फ परी और महक शामिल हैं, जो बहनें हैं और “143” नामक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती थीं। इनके साथ हीना और जर्रार आलम को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अश्लील भाषा, गालियों और उत्तेजक इशारों वाले रील्स अपलोड कर लाखों दर्शकों को आकर्षित कर रहे थे। महज़ छह महीनों में ये 546 वीडियो पोस्ट कर चुके थे और हर महीने 25-25 हजार रुपये की कमाई कर रहे थे।


>गांव में विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई


>ग्राम शहबाजपुर कला के ग्रामीणों ने इन वीडियो को देखकर कड़ा ऐतराज जताया और इसे बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने यूपी पुलिस को टैग कर शिकायत की और स्थानीय थाना असमोली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शिकायत के बाद एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ़्तार किया।


>अभिव्यक्ति की आज़ादी जरूरी, लेकिन मर्यादा भी ज़रूरी


>एसपी विश्नोई ने कहा कि "हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन इस स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी आती है। सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है, लेकिन जब इसका दुरुपयोग समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, तब कानून अपना काम करता है।"


>चारों आरोपियों पर आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

48 साल बाद संभल दंगा पीड़ित परिवार को मिला जमीन का पट्टा, पुनर्वास की शुरुआत
संभल मस्जिद मामले में हाईकोर्ट सख्त, नमाजियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द
संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध कब्जे की हुई 22 दुकानों को नोटिस
संभल के इस क्षेत्र में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर लगाई रोक
संभल में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी याचिका की खारिज
संभल में बुलडोजर एक्शन: तालाब पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बुलडोजर की गड़गड़ाहट से हिला सियासी बाग - संभल में सपा विधायक का अवैध कब्जा ढहा
संभल में हिंदुओं का पलायन, बेटियों की अस्मिता पर हमले और दंगों की काली कहानी