सहारनपुर में कार सवारों ने छात्रों पर चलाई गोली, एक की मौत, एक गंभीर घायल

News Desk 24 May 2025, 07:26 AM 1 min read
सहारनपुर में कार सवारों ने छात्रों पर चलाई गोली, एक की मौत, एक गंभीर घायल


>सहारनपुर जिले के थाना नांगल क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ अज्ञात कार सवारों ने छात्रों पर फायरिंग कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में बी.फार्मा का एक छात्र आशुतोष (19) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र आशुतोष थाना भवन क्षेत्र के गांव खियावड़ी का निवासी था। शनिवार दोपहर इंद्रप्रस्थ कॉलेज में बी.फार्मा की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र बाहर निकले थे, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने आर्यन पर हमला कर दिया। छात्रों द्वारा विरोध करने पर हमलावरों ने मौके से भागने की कोशिश की और इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


>गोली लगने से आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान आशुतोष ने दम तोड़ दिया, वहीं आर्यन की हालत गंभीर बनी हुई है।


>घटना के बाद एसपी देहात सागर जैन सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में मामला रंजिश या पूर्व विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


>ये है घंटा के प्रमुख बिंदु :-

घटना: इंद्रप्रस्थ कॉलेज, नांगल थाना क्षेत्र

मृतक: आशुतोष (19), निवासी खियावड़ी

घायल: आर्यन, अस्पताल में भर्ती

हमलावर: अज्ञात कार सवार

पुलिस जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वर्षों से पुलिस की रडार पर था यह चेहरा, आखिरकार सहारनपुर में खत्म हुआ पीछा
शाकुंभरी देवी मंदिर में आधी रात आया सैलाब, महिला की मौत; तीन बच्चे लापता, कई वाहन बहे
देवबंद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बंगाल चुनाव नतीजों का किया जिक्र
धुरंधर 2 पर इमरान मसूद का हमला, बोले -फिल्म हकीकत से दूर, मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
दिल्ली–देहरादून हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
तालिबान के महिला दंड नियम पर मौलाना इसहाक गोरा ने दी प्रतिक्रिया
फर्नीचर से लेकर फ्री बस तक, सहारनपुर को CM योगी का तोहफा
बैंक हेराफेरी केस में इमरान मसूद को कोर्ट से लगा बड़ा झटका
सहारनपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 30 से अधिक स्टॉल जलकर खाक