संतों की राह ही है एकता की राह: मुजफ्फरनगर में बोले मुख्यमंत्री योगी

News Desk 11 Jun 2025, 02:56 AM 1 min read
संतों की राह ही है एकता की राह: मुजफ्फरनगर में बोले मुख्यमंत्री योगी


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के पौराणिक शुकतीर्थ धाम में आयोजित भव्य संत समागम और सत्संग समारोह में भाग लेकर संत परंपरा की महिमा और सामाजिक समरसता की भावना को आगे बढ़ाया। यह कार्यक्रम संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 65वीं पुण्यतिथि और सतगुरु समनदास जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित हुआ।


>योगी आदित्यनाथ ने संतों को समाज के वास्तविक पथ प्रदर्शक बताते हुए कहा कि, “संतों ने समाज को वह राह दिखाई है, जो कैराना और कांधला जैसी घटनाओं को रोकती है। वह मार्ग न केवल सुरक्षा और संरक्षण का है, बल्कि उत्थान और आत्मबल की प्रेरणा का स्रोत भी है।”


>मुख्यमंत्री ने सतगुरु रविदास जी महाराज की कर्मसाधना को स्मरण करते हुए कहा, “जब देश पराधीनता की बेड़ियों में जकड़ा था, तब संत रविदास जी ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उनका कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी आंतरिक पवित्रता का प्रतीक है।”


>योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास के विचारों को गरीब अन्न कल्याण योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारा। “आज 81 करोड़ लोगों को अन्न मिल रहा है, यह संतों की प्रेरणा का ही परिणाम है,” उन्होंने कहा।


>सीएम योगी ने शुकतीर्थ की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा, “यह भागवतभूमि है, जहां शुकदेव जी ने पहली बार भागवत कथा का वाचन किया था। इस तीर्थ को और भव्य बनाया जाएगा। घाट निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, सत्संग सभागार, पार्किंग और सुंदरीकरण का कार्य शीघ्र होगा।” उन्होंने यह भी बताया कि सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास आश्रम को भव्य रूप दिया गया है। वहां फोरलेन सड़क, भव्य प्रतिमा, अन्न क्षेत्र और पार्क का निर्माण हुआ है।


>मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉ. भीमराव आंबेडकर को वह सम्मान पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाया। पहले किसी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में नहीं मनाया, लेकिन यह डबल इंजन सरकार का काम है कि आज संत, समाज और संविधान सब सम्मान पा रहे हैं।”


>सीएम योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “इन संतों ने सतगुरु रविदास के मिशन को आगे बढ़ाया। उनके विचार आज भी गरीबों के कल्याण की योजनाओं में जीवंत हैं।”


>कार्यक्रम में महंत गोवर्धन दास जी महाराज, स्वामी ओमानंद, निर्मल दास, गुरुदीप गिरि, सांसद चंदन चौहान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक राजपाल बालियान समेत अनेक संत, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

घर में अकेली थी 15 साल की बच्ची, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया
रॉकी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी शुभम का दावा- शराब पिलाकर कराया गया शामिल, सिर झाल में फेंका गया
बिजली व्यवस्था पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
खाने में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की हालत बिगड़ी, प्रशासन ने किया होटल सील
मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण की कोशिश, पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर मदरसे में नाबालिग छात्र से दुष्कर्म, आरोपी कारी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में रिश्वतखोरी ऑडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल: मुजफ्फरनगर में धंसी सड़क, 8 फीट लंबा गड्ढा बना खतरा
राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर मचा बवाल