नेपाल सीमा पर चला योगी का बुलडोजर: श्रावस्ती में 5 अवैध मदरसे और मजार जमींदोज

श्रावस्ती में गरजा योगी सरकार का बुलडोजर: नेपाल सीमा के पास अवैध मदरसों और मजारों पर बड़ी कार्रवाई
News Desk 19 Jun 2025, 07:18 AM 1 min read
नेपाल सीमा पर चला योगी का बुलडोजर: श्रावस्ती में 5 अवैध मदरसे और मजार जमींदोज


>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर दिखा दिया कि कानून के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेपाल सीमा से सटे श्रावस्ती जिले में बुधवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों और बिना मान्यता के संचालित धार्मिक संस्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के तहत आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

पांच अवैध मदरसों और एक मजार पर चला बुलडोजर


>जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, श्रावस्ती के फतेहपुर बनगई ग्राम में सरकारी ज़मीन पर कब्जा जमाए दो मदरसों — मदरसा इस्लामिया अरबिया अवारुल उलूम बनगई और अकारा को तहसीलदार जमुनहा के आदेशानुसार गिरा दिया गया। साथ ही, वहां स्थित एक मजार को भी हटाया गया।


>वहीं, रामपुर बस्ती और नगईगांव क्षेत्र के तीन अन्य मदरसों — गौसिया ताजुल उलूम, गौसिया फैजाने रजा शमशूल, और अशरफिया इसराइल उमूल ने स्वयं अवैध निर्माण हटाया, जबकि गौसिया जियाउल कुरान पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

सीमा सुरक्षा और कानून व्यवस्था सर्वोपरि: योगी सरकार


>
>सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नेपाल सीमा के 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा। इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि:

  • सभी अतिक्रमण चिह्नित कर शीघ्र हटाए जाएं
  • बिना मान्यता के चल रहे धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों की जांच हो
  • निरंतर निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में फिर से कब्जा न हो सके

संदेश साफ है: कानून के खिलाफ नहीं चलेगा कोई समझौता


>इस अभियान ने यह सन्देश साफ़ कर दिया है कि योगी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में न केवल अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती बरत रही है, बल्कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें