योगी बोले - पहले यूपी का सीएम गुंडों के आगे नाक रगड़ता था

UP News: कभी यूपी का मुख्यमंत्री गुंडों के सामने झुकता था... और आज वही प्रदेश अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुका है, दीपावली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर और तोहफे — दोनों ने पूरे प्रदेश में नई हलचल मचा दी है।
News Desk 15 Oct 2025, 03:15 AM 1 min read
योगी बोले - पहले यूपी का सीएम गुंडों के आगे नाक रगड़ता था


>दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को फ्री सिलेंडर और 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी ट्रांसफर की। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल गरीब परिवारों को राहत दी, बल्कि समाजवादी पार्टी और पूर्व सरकारों पर करारा हमला भी बोला।


>सीएम योगी ने कहा “पहले जो यूपी का मुख्यमंत्री था, वो गुंडों के सामने नाक रगड़ता था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, माफिया और दंगाइयों की जगह जेल की सलाखों के पीछे है।”


>मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ महिलाओं को दिवाली के पहले मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से देशभर में अब तक 11 करोड़ गरीब परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन मिले हैं। योगी सरकार ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए हर साल दो बार दिवाली और होली पर फ्री सिलेंडर देने का संकल्प लिया है। सीएम ने कहा “अब गैस सिलेंडर नारी गरिमा और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। प्रदेश सरकार हर उस महिला के साथ खड़ी है जो आत्मनिर्भर बनना चाहती है।”


>सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा “2017 से पहले यूपी में सैफई परिवार के अलावा कोई किसी को नहीं पूछता था। चाचा-भतीजा की सरकार सिर्फ अपने परिवार के विकास में लगी थी। विकास के पैसों में ये लोग डकैती डालते थे, हर जिले में इनके पाले हुए गुंडे आतंक मचाते थे।” उन्होंने कहा कि यह वही यूपी था जहाँ सरकारी ठेके से लेकर थानों तक ‘परिवारवाद’ का बोलबाला था। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश ने नया युग देखा है - अब जनता ही सर्वोपरि है।


>सीएम योगी ने कानून व्यवस्था पर सरकार की सख्ती का जिक्र करते हुए कहा “आज अगर कोई भी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है, तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतज़ार करते हैं। हमारी सरकार में हर वर्ग को सुरक्षा की गारंटी है - व्यापारी, किसान, महिला, नौजवान सभी सुरक्षित हैं।” उन्होंने साफ कहा कि जो भी त्यौहार के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके लिए जेल के दरवाजे खुले हैं।


>मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि दीपावली पर स्वदेशी सामान खरीदें और अपने परिवार, दोस्तों को लोकल प्रोडक्ट्स गिफ्ट में दें। उन्होंने कहा “अगर हर व्यक्ति स्थानीय कारीगरों से बना सामान खरीदेगा तो उनके घर भी रोशनी होगी। यही सच्ची दीपावली होगी।”


>सीएम योगी ने कहा कि पिछले आठ सालों में उत्तर प्रदेश में हर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया है। यह अब वह राज्य नहीं रहा जहां दंगाइयों के आगे सरकार झुक जाती थी। उन्होंने कहा  “हमारी सरकार उसी भाषा में जवाब देती है जिसमें अपराधी बात करता है। अब यूपी में न डर है, न अराजकता — बल्कि विश्वास और विकास की रफ्तार है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी