Tuesday, 13 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात, मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

UP News: सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। ग्राम प्रहरियों को अब 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये मासिक मानदेय दिये जाने की घोषणा की है।
Bureau
Bureau News Desk
13 Oct 2026
03:49 PM
1 min read
UP News: ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात, मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित
68 हजार कर्मियों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ
गांवों की सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिका
परिवार समेत मिलेगा पांच लाख तक कैशलेस इलाज

UP News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली दौरे के दौरान ग्राम प्रहरियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियों के मासिक मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। ग्राम प्रहरियों को अब 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये मासिक मानदेय दिये जाने की घोषणा की गयी है। ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपये प्रति माह की मासिक बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। इसके साथ ही ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा दिये जाने की भी घोषणा की गयी। लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरी सरकार के इन दो बड़े निर्णयों से लाभान्वित होंगे।

बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिरकत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने वाले ग्राम प्रहरियों को भी सम्मानित किया। ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और गिफ्ट हैंपर भी दिए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि संवाद के जरिए से समस्याओं के निस्तारण की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। ग्राम प्रहरियों के कार्य को आसान करने के मकसद से उन्हें मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराए गए हैं। मोबाइल फोन मिलने से वह अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब एक गांव का माहौल पूरी तरह से सुरक्षित होता है, तभी वह आगे चलकर आत्मनिर्भर बनता है। ग्राम प्रहरियों की सजगता से ही गांवों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सहग रहने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय तक ग्राम प्रहरियों की सुविधाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया और न ही उनकी समस्याओं की ओर किसी ने ध्यान दिया। लेकिन वर्तमान सरकार ने ग्राम प्रहरियों के कल्याण के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग संजय प्रसाद ने मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी किया है।  

Explore Related Topics

UP Government Gram Prahari Gram Prahari Salary Hike

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News