UPSSSC भर्ती: वन रक्षक, ड्राफ्टमैन और आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की तारीख हुई घोषित

UPSSSC Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए तीन महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं।
News Desk 19 Sep 2025, 01:40 AM 1 min read
UPSSSC भर्ती: वन रक्षक, ड्राफ्टमैन और आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की तारीख हुई घोषित


>उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2023 में जारी किए गए तीन महत्वपूर्ण भर्ती अभियानों के लिए मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक, ड्राफ्टमैन (नक्शानवीस/मानचित्रक) और आशुलिपिक के लिए होने वाली परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।


>वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं, ड्राफ्टमैन (नक्शानवीस) और मानचित्रक मुख्य परीक्षा 23 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इस दिन आशुलिपिक मुख्य परीक्षा भी होगी, लेकिन इसका समय अलग रखा गया है। यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।


>आयोग ने बताया कि इन तीनों भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र समय से पहले आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट देखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल