AIMIM ने अखिलेश यादव पर लगाया आरोप, तो सपा ने दिया जबरदस्त जवाब

2027 विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई बयानबाजी, मंदिर मुद्दे पर शुरू हो गया सियासी विवाद
Bureau 02 Apr 2026, 11:31 AM 1 min read
AIMIM ने अखिलेश यादव पर लगाया आरोप, तो सपा ने दिया जबरदस्त जवाब

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे है ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टी सक्रिय हो गयई है और साथ ही तेज हो गई है राजनीतिक बयानबाजी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इटावा में बनवाए जा रहे मंदिर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर AIMIM ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन पर सपा की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

हाल ही में अखिलेश यादव ने इटावा में बन रहे मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा के संयोजन से जुड़ी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की थी।

 

इसी क्रम में AIMIM के नेताओं ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मुस्लिम समुदाय को अपना ‘गुलाम’ समझते हैं। AIMIM की इस टिप्पणी ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

 

AIMIM के बयान पर समाजवादी पार्टी की ओर से मऊ जनपद की घोसी लोकसभा सीट से सांसद और सपा नेता राजीव राय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस तरह के बयान सामने आते रहते हैं।

 

राजीव राय ने कहा, “यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ये सब लोग ऐसे ही आयेंगे। अखिलेश यादव सबके हैं। हमें न उनके सर्टिफिकेट की जरूरत है और न ही यूपी की जनता को।”

 

उन्होंने आगे कहा कि AIMIM पहले भी चुनाव लड़ चुकी है और हर चुनाव में उसकी स्थिति कमजोर होती गई है। राय ने कहा, “यह उत्तर प्रदेश है, वे पहले भी चुनाव लड़े थे। इस बार उनका हश्र और ज्यादा खराब होगा।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें