यूपी पुलिस में निकली 32,679 पदों पर वैकेंसी, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

UP Police Jobs: उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म, OTR अनिवार्य।
News Desk 31 Dec 2025, 06:12 PM 1 min read
यूपी पुलिस में निकली 32,679 पदों पर वैकेंसी, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर


>उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती को लेकर एक बार फिर बड़ी संख्या में पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है।


>भर्ती बोर्ड के अनुसार, वर्ष 2025 में 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती प्रक्रिया के बाद अब यह नई भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकेंगे।


>सिपाही भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से ओटीआर नहीं कराया है, उन्हें आवेदन से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत पात्रता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समयसीमा के भीतर फॉर्म भरें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

इंडियन ऑयल में निकली भर्ती, युवाओं के लिए 1 लाख से अधिक सैलरी पर नौकरी का सुनहरा अवसर
यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा होगी दिसंबर–जनवरी में, 7466 पदों का होगा चयन
बिहार में स्पेशल टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, B.Ed और D.El.Ed अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
भारत के इस राज्य में 13,000+ सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती हुई शुरू, टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका
राजस्थान में बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जाने कैसे और कौन करें आवेदन
योगी सरकार ने दिया बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Amla Navami 2025, जाने पूजा विधि, इतिहास और इस दिन पूजा से मिलने वाला अक्षय फल
अब 25% नहीं, 75% को मिलेगी इंडियन आर्मी में स्थायी नौकरी
दिल्ली मेट्रो में लाखों की सैलरी के साथ नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जाने आवेदन की आखिरी तारीख और बाकी जानकारी