यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए चुनौती? चिराग पासवान की पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला; केंद्र में BJP के साथ गठबंधन, यूपी में अलग रणनीति
Bureau 06 Apr 2026, 05:55 PM 1 min read
यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए चुनौती? चिराग पासवान की पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए सहयोगी चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राज्य की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिससे राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन केंद्र स्तर पर है, लेकिन उत्तर प्रदेश में पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

 

उन्होंने बताया कि पार्टी ‘यूपी फर्स्ट और यूपी वाले फर्स्ट’ के मिशन के तहत चुनावी मैदान में उतरेगी और सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

 

राजीव पासवान ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में सत्ता की चाभी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के हाथ में हो सकती है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए के नाम पर वंचित समाज को गुमराह किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि अब विभिन्न दलों को कांशीराम और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की याद आ रही है। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया।

 

 

राजीव पासवान ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान के कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रही है और उसे समर्थन मिल रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी