Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

43 लाख पौधों के साथ शिक्षा विभाग बना सबसे बड़ा सहभागी, यूपी के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में विश्वविद्यालय रहे सबसे आगे

उच्च शिक्षा संस्थानों में सर्वाधिक 20 लाख पौधे रोपे गए, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में भी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Bureau
Bureau News Desk
12 Jul 2026
06:22 PM
1 min read
43 लाख पौधों के साथ शिक्षा विभाग बना सबसे बड़ा सहभागी, यूपी के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में विश्वविद्यालय रहे सबसे आगे
इमेज सोर्स एआई
हाइलाइट्स
35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में शिक्षा विभाग ने 43 लाख पौधे लगाए।
उच्च शिक्षा विभाग ने सर्वाधिक 20 लाख पौधों का रोपण किया।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 12 लाख और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 11 लाख पौधे लगाए।
प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अभियान में भाग लिया।

उत्तर प्रदेश में आयोजित 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान-2026 के तहत शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में 43 लाख पौधे लगाकर महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज की। इस अभियान में उच्च शिक्षा विभाग सबसे आगे रहा, जहां अकेले 20 लाख पौधों का रोपण किया गया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने 12 लाख और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 11 लाख पौधे लगाए।

राज्य सरकार के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जल संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों, विद्यार्थियों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।

अभियान के दौरान प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया, ताकि पौधरोपण को केवल एक दिवसीय कार्यक्रम तक सीमित न रखकर दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव विविधता और हरित विकास जैसे विषयों के प्रति भी जागरूक किया गया।

पौधरोपण महाअभियान में उच्च शिक्षा विभाग की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। विभाग के अंतर्गत आने वाले राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में 20 लाख पौधे लगाए गए।

इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। संस्थानों में परिसर को अधिक हरित बनाने के साथ पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

यह खबर भी पढ़े - गांवों की महिलाओं ने बदली यूपी की तस्वीर, 1 करोड़ महिलाएं बनीं आर्थिक बदलाव की ताकत; 10 लाख समूहों ने रचा नया मॉडल

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों, संकुलों और अन्य शैक्षणिक परिसरों में 12 लाख पौधे रोपे गए।

अभियान में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी गई तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों सहित व्यावसायिक विद्यालयों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसरों में 11 लाख पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत राजधानी लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय, 18 पार्क रोड में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल, अपर राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) वी.के. पांडेय, विभागीय नोडल अधिकारी रीटा जोशी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरसिंगार, नाग चंपा, एरिका पाम और सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

इसी तरह निशातगंज स्थित एससीईआरटी परिसर में निदेशक गणेश कुमार और संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान की मौजूदगी में भी पौधरोपण किया गया, जिसमें संस्थान के अधिकारियों और प्रवक्ताओं ने सहभागिता की।

पौधरोपण अभियान की निगरानी के तहत महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं महाअभियान-2026 की नोडल अधिकारी मोनिका रानी ने झांसी जिले में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भगवन्तपुर वन ब्लॉक स्थित 'नंदन वन' के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टपरियन (बबीना) सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए पौधों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और जनभागीदारी को लगातार बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

राज्य सरकार के अनुसार 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान के माध्यम से पौधरोपण को जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की व्यापक भागीदारी के जरिए विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को व्यवहारिक रूप से जोड़ने तथा नई पीढ़ी को हरित विकास के प्रति जागरूक बनाने पर विशेष बल दिया गया है।

Explore Related Topics

उत्तर प्रदेश पौधरोपण पर्यावरण शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा विश्वविद्यालय महाविद्यालय हरित उत्तर प्रदेश एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा समाचार पर्यावरण समाचार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News