संसद में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन, अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीर

Delhi News: संसद परिसर में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। राहुल-प्रियंका, खड़गे, अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी सांसद कार्यक्रम में शामिल हुए।
News Desk 10 Dec 2025, 10:40 AM 1 min read
संसद में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन, अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीर


>कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन बुधवार को संसद परिसर में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के कई सांसद मौजूद रहे।


>कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी के ऑफिस में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क और धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया पहुंचे।


>सपा नेता और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, “सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की अनंत शुभकामनाएँ! चलो मिलजुलकर बाँटें मुस्कान!”


>कार्यक्रम के बाद सोनिया गांधी संसद से अपने आवास के लिए रवाना हुईं। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे देश के नाम संदेश के बारे में पूछा, तो उन्होंने संक्षिप्त रूप से कहा, वंदे मातरम्।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या