सोनारिका भदोरिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Entertainment News: ‘देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदोरिया ने 5 दिसंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी। सेलेब्स ने दी बधाई।
News Desk 07 Dec 2025, 11:42 AM 1 min read
सोनारिका भदोरिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म


>टीवी शो देवों के देव महादेव में मां पार्वती का किरदार निभाकर पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया मां बन गई हैं। उन्होंने 5 दिसंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया और सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।


>सोनारिका भदोरिया ने बच्ची के जन्म की घोषणा एक फोटो के साथ की, जिसमें नवजात के पैरों की झलक दिखाई गई। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बेटी का आगमन उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। घोषणा के बाद मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिनमें लता सबरवाल, आशीष शर्मा, अशनूर कौर और आरती सिंह शामिल हैं।


>


>सोनारिका ने 2024 में बिजनेसमैन विकास पाराशर से विवाह किया था। सितंबर 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी और बेबीमून की तस्वीरें भी साझा की थीं। गर्भावस्था के दौरान उनके कई फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। 2011 में टीवी करियर की शुरुआत करने वाली सोनारिका को देवों के देव...महादेव में पार्वती की भूमिका से व्यापक लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों Jadoogadu और Eedo Rakam Aado Rakam में काम किया तथा पृथ्वी वल्लभ, दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली और इश्क में मरजावां जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल होंगे ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी
इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ फिल्मों की बहार, जानें कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
दिल्ली ब्लास्ट की वजह से टली शाहिद-रश्मिका-कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग
लम्बे इंतज़ार के बाद भी क्या अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’ हो पायेगी रिलीस?
थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल सलमान की सिकंदर को पछाड़कर बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
बाहुबली द एपिक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल दूसरे दिन भी हो रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
मैं नहीं डरूंगा, जान से मारने की धमकी के बाद भी रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण-उपासना को मिली डबल खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता
बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को दी टक्कर