Sunday, 09 August 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली में 15 साल की छात्रा पर ताबड़तोड़ चाकू से किये वार, इलाज के दौरान हुई मौत

Bureau
Bureau News Desk
05 Apr 2026
03:23 PM
1 min read
दिल्ली में 15 साल की छात्रा पर ताबड़तोड़ चाकू से किये वार, इलाज के दौरान हुई मौत

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल छात्रा की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, वारदात के आरोपी युवक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई है।

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना सीमापुरी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। 24 वर्षीय युवक जतिन ने नाबालिग लड़की पर उसके घर से करीब 300 मीटर दूरी पर चाकू से हमला किया। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल लड़की ने स्वयं अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

 

अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब 5 बजे लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हाल ही में 28 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मनाया था और 10वीं की परीक्षाएं भी दी थीं।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हमले में अन्य युवकों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

 

घटना के बाद आरोपी जतिन के नई सीमापुरी स्थित सी-ब्लॉक के घर में सिलेंडर विस्फोट होने से आग लग गई। इस हादसे में उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जतिन ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था और अपने पिता के निधन के बाद मां के साथ रह रहा था।

 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

Explore Related Topics

दिल्ली मर्डर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →