राजस्थान में बाबरी विध्वंस की बरसी मनाने का आदेश वापस, सीएम हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग का फैसला बदला

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने स्कूलों में 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाने का आदेश जारी कर वापस लिया। हाफ इयरली एग्जाम और सीएम भजनलाल शर्मा के हस्तक्षेप को कारण बताया गया।
News Desk 30 Nov 2025, 10:54 AM 1 min read
राजस्थान में बाबरी विध्वंस की बरसी मनाने का आदेश वापस, सीएम हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग का फैसला बदला


>राजस्थान सरकार द्वारा 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी को ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाने का आदेश जारी किए जाने के कुछ घंटों बाद ही शिक्षा विभाग ने यह निर्णय वापस ले लिया।


>शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा देर रात जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी स्कूलों में ‘शौर्य दिवस’ मनाया जाना था। रविवार सुबह इस निर्देश पर विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हस्तक्षेप से इसे वापस ले लिया गया। विभाग ने संदेश जारी कर बताया कि आदेश अपरिहार्य कारणों तथा जल्द शुरू होने वाली हाफ इयरली परीक्षाओं के कारण निरस्त किया गया है। पार्टी और सरकार के स्तर पर भी इस निर्णय को लेकर असहमति जताई गई थी। सूत्रों के अनुसार आदेश जारी करते समय मुख्यमंत्री को पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें