रायबरेली पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

UP News: रायबरेली में दवा कारोबारी से पांच लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल और तीन आरोपी गिरफ्तार।
News Desk 10 Dec 2025, 10:54 AM 1 min read
रायबरेली पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार


>दवा कारोबारी से पांच लाख रुपये की ठगी कर फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बुधवार भोर को मिल एरिया में कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


>बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमगांव निवासी दवा कारोबारी सचेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से मुकुंद झा नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने दवाओं की प्रोडक्ट रेंज बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन दिया था। सोमवार दोपहर मुकुंद झा अपने साथियों के साथ रतापुर चौराहा स्थित होटल में पहुंचा, जहां उसने दवा उपलब्ध कराने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए और कार से फरार हो गया।


>घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश तेज की। बुधवार भोर में मिल एरिया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें