बिहार चुनाव के परिणाम की ओपी राजभर ने की भविष्यवाणी बोले एनडीए होगी सत्ता से बाहर

Bihar Elections: क्या बिहार की सत्ता बदलने वाली है? परिणाम घोषित होने से पहले ही योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और महागठबंधन सत्ता में लौटेगा।
News Desk 10 Nov 2025, 05:16 PM 1 min read
बिहार चुनाव के परिणाम की ओपी राजभर ने की भविष्यवाणी बोले एनडीए होगी सत्ता से बाहर


>उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और एनडीए को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा।
राजभर का यह बयान पहले चरण की वोटिंग के बाद आया है, जब 14 नवंबर को होने वाले नतीजों का इंतजार है। सुभासपा ने इस चुनाव में 64 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।


>राजभर ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान 10 दिन बिहार में बिताए और लोगों से बात की। उनके अनुसार, जब बिहार में ज्यादा वोटिंग होती है, तब आरजेडी जीतती है। इस बार जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की बंपर वोटिंग का सीधा लाभ महागठबंधन को मिलेगा और सरकार बनाने की स्थिति बन चुकी है।


>राजभर ने कहा कि इस बार बिहार के मतदाता चुप हैं, लेकिन उनका मिजाज महागठबंधन के पक्ष में है। बिहार की जनता कुछ बोलती नहीं, लेकिन वोटिंग में जवाब देती है। नेता चाहे जितना बयानबाज़ी करें आखिरी फैसला जनता का होता है। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ती आर्थिक और सामाजिक खाई लोगों के धैर्य को तोड़ चुकी है।


>ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को भी भाजपा की बी-टीम बताया और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल साधु-संत भी राजनीति में आने के लिए ड्रामा करते हैं कल को सांसद बन जाएंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी