पीडीए’ या ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’? ओम प्रकाश राजभर ने सपा की पाठशाला पर साधा निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और SBSP अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा की 'पीडीए पाठशाला' पर तीखा हमला बोला और इसे केवल कुछ परिवारों तक सीमित बताते हुए सवाल उठाया कि अन्य पिछड़ी जातियों का क्या होगा। उन्होंने कहा, "ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल और पी फॉर परिवार" – इस प्रकार सपा केवल परिवार केंद्रित नीति चला रही है।
News Desk 04 Oct 2025, 01:36 AM 1 min read
पीडीए’ या ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’? ओम प्रकाश राजभर ने सपा की पाठशाला पर साधा निशाना


>उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा चलाई जा रही 'पीडीए पाठशाला' पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने इसे केवल परिवार केंद्रित बताया और कहा कि 'ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल और पी फॉर परिवार' है। उनके अनुसार, इसमें पिछड़ी जातियों और अन्य समुदायों को नजरअंदाज किया जा रहा है।


>राजभर ने सवाल उठाया कि आखिर प्रजापति, पाल, चौहान और अन्य पिछड़ी जातियों का क्या होगा। उन्होंने कहा, "खाली लेकर नाम नसीबों का… चूसा खून अति पिछड़ों का… अब ये नहीं चलेगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा की पीडीए पाठशाला केवल कुछ परिवारों के हित में चल रही है और इसमें अन्य पिछड़ी और हाशिए पर रखी जातियों की उपेक्षा की जा रही है।


>दरअसल, उत्तर प्रदेश में स्कूलों के मर्जर और बंद होने के फैसलों के बाद सपा ने उन जगहों पर पीडीए पाठशाला शुरू की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 अगस्त को कहा था कि उनके कार्यकर्ता बच्चों को तब तक पढ़ाते रहेंगे जब तक सरकार योग्य शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीएम योगी को उन स्कूलों का दौरा करना चाहिए जहां छतें गिर रही हैं और बच्चे असुरक्षित हैं।


>ओम प्रकाश राजभर के इस बयान ने सपा और बीजेपी के बीच शिक्षा और जातिगत प्रतिनिधित्व को लेकर जारी राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी