मुजफ्फरनगर मदरसे में नाबालिग छात्र से दुष्कर्म, आरोपी कारी गिरफ्तार

रात में मदरसे में रुके छात्र के साथ वारदात, शिकायत के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा।
Bureau 09 May 2026, 11:58 AM 1 min read
मुजफ्फरनगर मदरसे में नाबालिग छात्र से दुष्कर्म, आरोपी कारी गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र के साथ कथित तौर पर मदरसे के उस्ताद ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी कारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र गांव के महदे रसीद मदरसे में पढ़ाई करता है। परिवार के मुताबिक छात्र मदरसे में पढ़ाई के चलते रात में भी वहीं रुकता था। आरोप है कि 2 मई की रात मदरसे के उस्ताद कारी मोहम्मद तालिब ने छात्र के साथ जबरदस्ती कुकर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने छात्र को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

 

परिजनों के अनुसार, अगले दिन छात्र जब घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद पीड़ित के पिता ने रतनपुरी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी कारी मोहम्मद तालिब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 351(3) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 5एफ और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

इस मामले में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनवाड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके 13 वर्षीय बेटे के साथ गांव के ही कारी मोहम्मद तालिब ने कुकर्म किया है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

घर में अकेली थी 15 साल की बच्ची, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया
रॉकी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी शुभम का दावा- शराब पिलाकर कराया गया शामिल, सिर झाल में फेंका गया
बिजली व्यवस्था पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
खाने में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की हालत बिगड़ी, प्रशासन ने किया होटल सील
मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण की कोशिश, पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में रिश्वतखोरी ऑडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल: मुजफ्फरनगर में धंसी सड़क, 8 फीट लंबा गड्ढा बना खतरा
राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर मचा बवाल
दहेज ठुकराने वाले युवाओं का सम्मान करेगी सर्वखाप पंचायत -- नरेश टिकैत ने किया ऐलान