माचिस लगानी है तो पाकिस्तान जाएं, बिहार चुनावी महासंग्राम में मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला

Bihar Elections: बिहार चुनाव जैसे-जैसे अपने निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाज़ी भी चरम पर पहुंच चुकी है। इसी बीच मनोज तिवारी के एक विवादित बयान ने चुनावी माहौल में नई गर्माहट भर दी है।
News Desk 08 Nov 2025, 02:56 PM 1 min read
माचिस लगानी है तो पाकिस्तान जाएं, बिहार चुनावी महासंग्राम में मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहे हैं, राजनीतिक माहौल और गरमाता जा रहा है। दूसरे चरण के मतदान से पहले नेताओं की बयानबाज़ी ने भी रफ़्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें वैचारिक आतंकवादी तक कह दिया। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर माचिस लगाने का शौक है, तो पाकिस्तान जाएं। आतंकवादी वहीं से भेजे जाते हैं।


>मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार आज भी जंगलराज के दौर को याद करता है। उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान का ज़िक्र किया जिसमें शहाबुद्दीन जिंदाबाद कहा गया था। तिवारी ने दावा किया कि इससे जनता आशंकित है और यही वजह है कि गठबंधन के कई नेता एनडीए में शामिल हो रहे हैं। तिवारी ने विश्वास जताया कि जनता पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा करती है और अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए एनडीए को वोट देगी।


>क्रिकेट को लेकर तिवारी ने दावा किया कि जय शाह ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों को पुरुष टीम के बराबर भुगतान मिल रहा है, लेकिन राहुल गांधी को यह दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा, उनके शासन में बिहार की टीम खेल नहीं पाती थी, आज बिहार से वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी निकल रहे हैं।


>मनोज तिवारी ने बिहार में हुए विकास को रेखांकित करते हुए कहा एनडीए के शाशनकाल में  सड़कें और पुलों का नेटवर्क बढ़ा जिससे यात्रा समय में भारी कमी हुई, गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचायी गयी, गरीबों को राशन और योजनाओं का लाभ मिला उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है और यही एनडीए का विज़न है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी