श्रावण के सोमवार में व्यवस्थाओ पर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया निरिक्षण

News Desk 12 Jul 2025, 06:13 AM 1 min read
श्रावण के सोमवार में व्यवस्थाओ पर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया निरिक्षण


>रामनगर (बाराबंकी) - श्रावण मास के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को महादेवा मेला क्षेत्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।


>डीएम ने आभरण तालाब की सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तालाब की पूरी गंदगी साफ कर स्वच्छता की तस्वीरें अगले दिन तक प्रस्तुत की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र की सभी खुली नालियों को रात भर में ढंकने का कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।


>श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए संकेतक लगाने के निर्देश


>डीएम शशांक त्रिपाठी ने यह भी कहा कि मेला क्षेत्र में पूरे मार्गों पर संकेतक (साइन बोर्ड) लगवाए जाएं, जिससे आने वाले श्रद्धालु इधर-उधर भटकने से बचें और उन्हें मार्गदर्शन आसानी से मिले।


>एसपी बोले - 'सेवा भाव ही पुलिस की पहचान हो'


>एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग देते हुए कहा कि "हर कर्मी अपनी ड्यूटी को सेवा भाव, अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाए। जब तक दूसरा कर्मी ड्यूटी पर ना आ जाए, तब तक कोई भी अपनी पोस्ट न छोड़े।"


>प्रशासनिक टीम रही मौजूद


>निरीक्षण के दौरान एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम विवेकशील यादव, पवन कुमार, मधुमिता सिंह, विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ हर्षित चौहान, जगत कन्नौजिया, सुमित त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें