IPS अधिकारी के IRS पति को क्यों पीटा गया? अखिलेश यादव ने उठाई जांच की मांग

News Desk 29 May 2025, 09:07 AM 1 min read
IPS अधिकारी के IRS पति को क्यों पीटा गया? अखिलेश यादव ने उठाई जांच की मांग


>भाजपा सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है,लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को बंधक बनाकर एक इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इसकी जाँच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी और इसके सूत्र किस-किस से जुड़े हैं, यह सवाल उठाया है सपा मुखिया अखिलेश यादव ने।


>दरअसल, मामला ही कुछ ऐसा है जिसको लेकर एक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद अब इस मामले पर राजनीतिक टिप्पणी भी सामने आई है, आयकर विभाग के मुख्यालय में दो अधिकारियों के बीच घटित इस घटना ने उत्तर प्रदेश की अवसर शाही को भी सन्न कर दिया है, जानकार बताते हैं कि योगेन्द्र की जाँच रिपोर्ट का कुछ मामला गौरव के पास था ,उसी कहासुनी में बवाल हो गया है हालांकि यह जांच का विषय है लेकिन इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।


>इस घटना के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज भी कसा है और इस मामले की जांच की मांग भी की हालांकि, हालांकि DCP सेंट्रल द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है कि IRS अधिकारी गौरव गर्ग की तहरीर के क्रम में आरोपी अधिकारी योगेंद्र मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी