फिर से आयी सोने की कीमतों में उछाल...

Bureau 01 Apr 2026, 01:10 PM 1 min read
फिर से आयी सोने की कीमतों में उछाल...

घरेलू फ्यूचर बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिला जुला रुख देखने को मिला। जहां एक और सोने के दाम में मजबूती दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों की चाल में यह अंतर बाजार के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

 

एमसीएक्स पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 588 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता देखा गया। सोना 1,51,427 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,761 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10:05 बजे सोना 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,51,349 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,51,870 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा।

 

वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 0.71 फीसदी या करीब 1,699 रुपये गिरकर 2,39,193 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,39,257 रुपये पर की थी और कारोबार के दौरान 2,40,612 रुपये का उच्च स्तर छुआ।

 

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,550 रुपये है, जबकि 100 ग्राम चांदी 25,500 रुपये में मिल रही है। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,650 रुपये है।

 

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली:
24 कैरेट – 1,51,630 रुपये
22 कैरेट – 1,39,000 रुपये
18 कैरेट – 1,13,760 रुपये

मुंबई:
24 कैरेट – 1,51,480 रुपये
22 कैरेट – 1,38,850 रुपये
18 कैरेट – 1,13,610 रुपये

चेन्नई:
24 कैरेट – 1,53,270 रुपये
22 कैरेट – 1,40,500 रुपये
18 कैरेट – 1,17,100 रुपये

कोलकाता:
24 कैरेट – 1,51,480 रुपये
22 कैरेट – 1,38,850 रुपये
18 कैरेट – 1,13,610 रुपये

अहमदाबाद:
24 कैरेट – 1,51,530 रुपये
22 कैरेट – 1,38,900 रुपये
18 कैरेट – 1,13,660 रुपये

लखनऊ:
24 कैरेट – 1,51,630 रुपये
22 कैरेट – 1,39,000 रुपये
18 कैरेट – 1,13,760 रुपये

पटना:
24 कैरेट – 1,51,530 रुपये
22 कैरेट – 1,38,900 रुपये
18 कैरेट – 1,13,660 रुपये

 

हैदराबाद:
24 कैरेट – 1,51,480 रुपये
22 कैरेट – 1,38,850 रुपये
18 कैरेट – 1,13,610 रुपये

 

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर संकेत दिए हैं कि स्थिति जल्द सामान्य हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन सप्ताह में अमेरिकी सैनिक ईरान से वापस लौट सकते हैं। इस बयान के बाद वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें