हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे हैं? रेलवे ने दो दिन के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें ट्रेन नंबर और टाइमिंग

सोमवती अमावस्या पर बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने मंगलवार और बुधवार को हरिद्वार और दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया, सामान्य टिकट से भी यात्रा की जा सकेगी।
Bureau 16 Jun 2026, 01:50 PM 1 min read
हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे हैं? रेलवे ने दो दिन के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें ट्रेन नंबर और टाइमिंग

 

सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने मंगलवार और बुधवार को भी विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन हरिद्वार और दिल्ली शाहदरा तथा पुरानी दिल्ली के बीच किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार जाने वाली नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

 

04386/04385 नंबर की हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा स्पेशल ट्रेन मंगलवार और बुधवार को दोपहर 12 बजे हरिद्वार से रवाना होगी और शाम 4:40 बजे दिल्ली शाहदरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 6:15 बजे दिल्ली शाहदरा से चलकर रात 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

 

इन स्टेशनों पर होगा हाल्ट: 

  • रूड़की
  • सहारनपुर
  • तपरी
  • शामली
  • बड़ौत
  • बागपत रोड
  • नोली
  • दिल्ली शाहदरा जंक्शन

 

रेलवे की ओर से चलाई जा रही दोनों विशेष ट्रेनों में केवल जनरल कोच लगाए जाएंगे। ऐसे में यात्री सामान्य टिकट लेकर इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या