जो राम का नहीं, वो यदुवंशी कैसे?’– ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर करारा वार

रामभक्तों पर गोली, तुष्टिकरण की राजनीति और संविधान से बेवफाई: सपा पर गरजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
News Desk 23 Jul 2025, 06:13 AM 1 min read
जो राम का नहीं, वो यदुवंशी कैसे?’– ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर करारा वार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को गोरखपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और इसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "जो राम का नहीं हुआ, वह कृष्ण का क्या होगा? और जो कृष्ण का नहीं हुआ, वह यदुवंशी कैसे हो सकता है?"। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर संविधान विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने, तुष्टिकरण की राजनीति करने और सांस्कृतिक मूल्यों से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब जागरूक है और इन्हें पास से देख-समझ रही है। यह वही लोग हैं जिन्होंने अपनी सत्ता के दौरान अयोध्या में निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलाईं और मां सरयू नदी को खून से लाल किया। यह वही मानसिकता है जो बार-बार सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाती रही है।

ब्रजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान विरोधी कार्यों में लिप्त रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग धर्म का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, जबकि भारत का संविधान इस पर रोक लगाता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "इनकी पूरी राजनीति तुष्टिकरण और विभाजन की नीति पर आधारित है। ये लोग खुद को 'नमाजवादी' साबित करने में व्यस्त रहते हैं।"

डिप्टी सीएम ने गोरखपुर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को चिकित्सा के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाया जाएगा। खाली पदों को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं, और शासन द्वारा इसकी त्वरित स्वीकृति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों तक उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब राजनीतिक तुष्टिकरण और नकली धर्मनिरपेक्षता की चालें समझ चुकी है। उन्होंने भाजपा की नीति "सबका साथ, सबका विकास" का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा हर वर्ग के लिए समान दृष्टिकोण रखती है, जबकि सपा की राजनीति सिर्फ एक वर्ग को खुश करने तक सीमित रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी