Monday, 29 June 2026 | Lucknow | 29°C

बाराबंकी में युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कटियारा गांव में 20 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है।
Bureau
Bureau News Desk
29 Jun 2026
04:44 PM
1 min read
बाराबंकी में युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप
बाराबंकी में युवक का फंदे से लटका मिला शव
हाइलाइट्स
बाराबंकी के कटियारा गांव में 20 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
आरोप के पीछे प्रेम प्रसंग का शक बताया गया है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 20 वर्षीय युवक का शव सोमवार दोपहर उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कटियारा गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह खबर भी पढ़े - 'मन की बात' के 135वें एपिसोड ने रामनगर में जोड़ा गांव, विकसित भारत के संकल्प के साथ ग्रामीणों ने सुने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश

पुलिस के अनुसार, कटियारा गांव निवासी कीढ़ी चौहान के चार बेटों में 20 वर्षीय जितेंद्र सबसे छोटा था। सोमवार सुबह परिवार के सदस्य धान की रोपाई की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे घर के अंदर पंखे के हुक से साड़ी के सहारे जितेंद्र का शव लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता और अन्य परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनके बेटे को लंबे समय से जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उनका कहना है कि प्रेम प्रसंग के शक को लेकर बेटे के साथ विवाद चल रहा था और उसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद यदि किसी प्रकार के आपराधिक साक्ष्य सामने आते हैं तो उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Explore Related Topics

बाराबंकी Barabanki News रामनगर युवक का शव संदिग्ध मौत प्रेम प्रसंग हत्या का आरोप फंदे से लटका शव उत्तर प्रदेश क्राइम UP Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News