दीपावली से पहले बाराबंकी में FSDA की बड़ी कार्रवाई: 2.25 लाख की मिलावटी मिठाई और दूध उत्पाद जब्त

Barabanki News: दीपावली से पहले बाराबंकी प्रशासन ने मिठाइयों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर कसी नकेल।
News Desk 17 Oct 2025, 05:22 AM 1 min read
दीपावली से पहले बाराबंकी में FSDA की बड़ी कार्रवाई: 2.25 लाख की मिलावटी मिठाई और दूध उत्पाद जब्त


>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम एक्शन मोड में आ गई है। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी के नेतृत्व में, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


>टीम ने दशहराबाग स्थित श्रीराम स्वीट्स (समोसा सम्राट) के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच के दौरान मिठाइयों के निर्माण की स्थिति बेहद गंदगीपूर्ण और अस्वच्छ पाई गई। टीम ने मौके से पिन्नी मिठाई, छेना, पनीर के नमूने लिए और लगभग 2.25 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की। इसमें 300 किलो पिन्नी मिठाई, 150 किलो चीनी की मिठाई, 20 किलो गरी, 50 लीटर लाल चटनी, 50 किलो छेना, 50 किलो साबुत धनिया और 25 किलो पनीर शामिल हैं। स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर प्रतिष्ठान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया, तो लाइसेंस निरस्त कर प्रतिष्ठान बंद किया जाएगा।


>टीम ने स्टेशन रोड, सब्जी मंडी क्षेत्र में बिक रहे पनीर का निरीक्षण किया और 150 किलो पनीर (मूल्य ₹30,000) को जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया।इसी क्रम में तहसील फतेहपुर कुर्सी स्थित ललित डेयरी में खट्टा व दुर्गंधयुक्त 550 लीटर दूध (मूल्य ₹30,000) को भी विनष्ट किया गया। अमृतपुर स्थित खोया भट्ठी से 100 किलो खोया (मूल्य ₹30,000) जब्त कर नष्ट किया गया। वहीं रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के हिमांशु यज्ञसैनी स्वीट्स (देवीगंज) से 400 किलो रसभरी रसगुल्ला (मूल्य ₹50,000) को सीज किया गया।


>मसौली क्षेत्र स्थित लक्ष्मी स्वीट्स के निरीक्षण में कई कमियां पाई गईं, जिस पर प्रतिष्ठान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। छापेमारी अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, भगौती प्रसाद, डॉ. अंकिता यादव, पल्लवी तिवारी, अनुराधा, एवं अर्शी फारूकी शामिल रहे। सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विवरण मात्रा अनुमानित मूल्य स्थिति
कुल नमूने 05 - प्रयोगशाला भेजे गए
कुल सीजर (रसभरी रसगुल्ला) 400 किग्रा ₹50,000 सीज
कुल नष्ट खाद्य सामग्री 900 किग्रा ₹3,15,000 विनष्ट
कुल जब्ती ₹2,25,000 - कार्रवाई जारी


>सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि “त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। अस्वच्छ माहौल में खाद्य उत्पादन या मिलावटी वस्तुएं बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें