बाराबंकी में पत्नी से झगड़े के बाद युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

सिम कार्ड को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद, मृतक की मां बोलीं- गला दबाकर हत्या के बाद शव लटकाया गया।
Bureau 07 May 2026, 08:38 PM 1 min read
बाराबंकी में पत्नी से झगड़े के बाद युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

 

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा गांव में बीती रात एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में में हड़कंप मच गया। मृतक की मां ने बहू और उसके मायके वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। 

 

जानकारी के अनुसार बसारा गांव निवासी मोहित कुमार उम्र 22 वर्ष ने करीब छह वर्ष पूर्व सीतापुर जिले के बाबूपुर गांव निवासी निशा से प्रेम विवाह किया था। दोनों का चार वर्षीय मासूम बीटा भी है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी सिम कार्ड को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

 

मृतक के चचेरे भाई के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद निशा ने अपने मायके फोन कर दिया। आरोप है कि देर रात ससुराल पक्ष के लोग गांव पहुंचे और सो रहे मोहित को जगा दिया, इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि गांव में दौड़ाकर उसकी पिटाई की गई।

 

परिजनों के मुताबिक इसी दौरान निशा अपने मायके वालों के साथ जाने लगी। मोहित ने बेटे को साथ न ले जाने की बात कही, लेकिन वह बच्चे को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी। आरोप है कि कुछ देर बाद मोहित का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मृतक की मां बेसुध हो गईं। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

 

घटना की सूचना मिलने पर कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुर्सी थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि मृतक की मां की ओर से बहू और उसके मायके वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें