बाराबंकी में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कांग्रेस के दौर में जहा 15 दिन का हुआ करता था वही आज LPG स्टॉक 60 दिन होने के साथ ही यूपी में रोजगार और अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी।
Bureau 18 Mar 2026, 02:51 PM 1 min read
बाराबंकी में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने गिनाई  योगी सरकार की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बाराबंकी में जिला प्रशासन द्वारा डीआरडीओ सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना और इसके बाद लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व उपकरण वितरित किए।

 

मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। एलपीजी आपूर्ति पर उन्होंने कहा कि पूर्व में 15 दिनों का स्टॉक रहता था, जबकि अब 60 दिनों का भंडार सुनिश्चित किया गया है।

 

उन्होंने कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और एफआईआर दर्ज की जा रही है।

 

रोजगार के संबंध में मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आठ लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उनके अनुसार नियुक्तियां पात्रता के आधार पर की जा रही हैं।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें