सड़क किनारे सो रहे परिवार पर चढ़ा बेकाबू डंपर, पिता समेत तीन मासूमों की हुई मौत

बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में तड़के हुआ दर्दनाक हादसा, गंभीर घायल मां का अस्पताल में इलाज जारी
Bureau 23 May 2026, 10:49 AM 1 min read
सड़क किनारे सो रहे परिवार पर चढ़ा बेकाबू डंपर, पिता समेत तीन मासूमों की हुई मौत

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे सो रहे परिवार पर चढ़ गया। हादसे में पिता, दो बेटों और एक बेटी की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती चौहान (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) और पुत्री अंशिका (10) के साथ सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। भीषण गर्मी के चलते परिवार घर के बाहर सोने को मजबूर था।

 

नीरज और आरती 

 

आशू 

 

अंशिका 

 

अनुराग 

 

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और उनके बड़े बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल आरती, अंशिका तथा आशू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में अंशिका और आशू ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल आरती चौहान का अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डंपर को कब्जे में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें