बहराइच में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, बीजेपी नेता अनुपमा जायसवाल झुलसीं

प्रदर्शन के दौरान पुतले में विस्फोट, अफरा-तफरी; अखिलेश यादव ने इलाज की व्यवस्था करने को कहा
Bureau 25 Apr 2026, 08:36 PM 1 min read
बहराइच में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, बीजेपी नेता अनुपमा जायसवाल झुलसीं

 

 

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसमें पूर्व मंत्री और शहर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। घटना पुतला दहन के दौरान हुई, जब अचानक विस्फोट के बाद आग की चपेट में आ गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

 

जानकारी के अनुसार, नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में नारे के साथ भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले जलाए जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही अनुपमा जायसवाल ने एक पुतले में आग लगाई, दूसरे पुतले में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आग तेजी से फैली और वे इसकी चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

हादसे के बाद भाजपा नेताओं के बीच हलचल देखी गई। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि अत्यधिक उत्साह और सुरक्षा में लापरवाही के चलते यह घटना हुई। इससे पहले मुरादाबाद में भी एक भाजपा नेत्री के साथ इसी तरह का हादसा हो चुका है, जब उनके दुपट्टे में आग लग गई थी। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, आग लगाने वाले सावधान रहें। आग लगाने वाली महिला के इलाज की व्यवस्था की जाए।

 

सूत्रों के अनुसार, अनुपमा जायसवाल के कंधे के पास जलने की चोट आई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बहराइच में सड़क हादसे से हुई 3 युवकों की मौत
घर का प्रिंटर’ बना नोट छापने की मशीन, पुलिस ने किया पर्दाफाश
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में मौलाना अब्दुल सलीम हुआ गिरफ्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट में मिला 10 वर्षीय नर हाथी का शव
तेज रफ्तार बस की टक्कर से आरपीएफ जवान की मौत, झिंगहाघाट बाईपास पर हादसा
बहराइच में संपत्ति विवाद बना खूनखराबा, बेटे ने की कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार की हत्या
बहराइच में भेड़ियों के हमले के बाद प्रशाशन का चला डंडा, हटाए गए डीएफओ
रामगोपाल हत्याकांड: महराजगंज हिंसा से अदालत के फैसले तक पूरी रिपोर्ट
बहराइच हिंसा मामले में सरफ़राज़ को मिली फांसी की सजा, 9 को उम्रकैद