Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

Baghpat Police Encounter: राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Baghpat Police Encounter: जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमले के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
12:28 PM
1 min read
Baghpat Police Encounter: राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बागपत में पुलिस मुठभेड़
राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
गन्ने के खेत में छिपे थे दोनों आरोपी
पुलिस की जवाबी फायरिंग में धीरज के पैर में लगी गोली

Baghpat Police Encounter: प्रदेश के बागपत जनपद में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी धीरज के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा आरोपी मोनू को भी पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। 

पुलिस के अनुसार पूरा मामला दीपावली की रात पड़ोसियों के बीच हुई गोलीबारी से जुड़ा है। राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात सौरभ कुमार को गोली लग गई थी। घटना के बाद रमाला थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार पर हमले के आरोपी धीरज और मोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश दे रही थी।

इसी बीच पुलिस को यह सूचना मिली कि दोनों आरोपी रमाला थाना क्षेत्र के गन्ने के खेत में छिपे हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे खेत की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी धीरज ने भागने की कोशिश की और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जिसमें धीरज के पैर में गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस ने धीरज गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी मोनू को भी खेत से पकड़ लिया गया। पुलिस ने घायल धीरज और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक दोनों आरोपी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Explore Related Topics

Baghpat Police Encounter Uttar Pradesh News Baghpat News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News