अयोध्या मास्टर प्लान बदलाव पर सियासत हुई तेज, अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

Bureau 06 Apr 2026, 09:32 PM 1 min read
अयोध्या मास्टर प्लान बदलाव पर सियासत हुई तेज, अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

 

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या के मास्टर प्लान में बार-बार हो रहे बदलाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के निवासियों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार मास्टर प्लान में लगातार परिवर्तन क्यों किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान में बदलाव स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि कुछ लोगों के हित साधने के लिए किया जा रहा है।

 

अखिलेश यादव ने कहा, सच्चाई तो यह है कि मास्टर प्लान बार-बार बदला नहीं जा रहा, बल्कि कुछ महाभ्रष्ट लोगों द्वारा बदलवाया जा रहा है। हर बार कुछ नए लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नई-नई सिफारिशें सामने आ जाती हैं।

 

उन्होंने आगे कहा, इन्हीं सिफारिशों के चलते पुराने मास्टर प्लान को निरस्त कर दिया जाता है। इससे जिन लोगों को अयोध्या के विकास का काम मिला है, वे नुकसान झेलते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं, जबकि कुछ लोग लखनऊ में बैठकर मास्टर प्लान को निरस्त करने का खेल खेलते रहते हैं।

 

सपा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के शहर को भ्रष्टाचार से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, भाजपा कम से कम अयोध्या को तो अपने अधर्मी महा-भ्रष्टाचार से मुक्त रखे। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी