Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों की खैर नहीं..., सड़क पर उतरी यातायात पुलिस

Ambedkar Nagar News: पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
02:34 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों की खैर नहीं..., सड़क पर उतरी यातायात पुलिस
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान
वाहनों से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को दी सख्त हिदायत

Ambedkar Nagar News: जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में यातायात माह के तहत विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म उतरवाई और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने विशेष रूप से ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाने और वाहन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया। इसके अलावा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई भी की गई।

WhatsApp Image 2026-11-13 at 2.20.43 PM.jpeg

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चालक अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान का भी ध्यान रखें।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Ambedkar Nagar Police Traffic Police Campaign

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News