Friday, 26 June 2026 | Lucknow | 29°C

बीमार सास से मिलने निकला परिवार रास्ते में उजड़ गया, तीन की मौत

अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में महिला के पति की मौके पर ही जान चली गई थी। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
26 Jun 2026
03:39 PM
1 min read
बीमार सास से मिलने निकला परिवार रास्ते में उजड़ गया, तीन की मौत
इमेज सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अहिरौली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत।
सुरेंद्र की मौके पर ही हुई थी मौत।
घायल पत्नी सरिता और पुत्र सत्यम ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
परिवार बीमार सास का हालचाल लेने अस्पताल जा रहा था।

अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में महिला के पति की मौके पर ही जान चली गई थी। इस घटना के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह खबर भी पढ़े - सुबह नहर किनारे दिखा खून से सना शव, पहचान के बाद परिवार में मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार, अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोहनिया बंदनपुर निवासी सुरेंद्र (36) पुत्र जियाराम अपनी पत्नी सरिता (34) और 10 वर्षीय पुत्र सत्यम के साथ बाइक से अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार सास का हालचाल लेने जा रहे थे। इसी दौरान पियारेपुर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई।

हादसा इतना गंभीर था कि सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सरिता और सत्यम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज, सदरपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान पहले सरिता और बाद में सत्यम ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बाद में तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच संबंधी औपचारिकताओं के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

अंबेडकरनगर अहिरौली सड़क हादसा पियारेपुर सुरेंद्र सरिता सत्यम पुलिस पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश समाचार दुर्घटना ताजा खबर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News